फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर सेशन कोर्ट में सांसद अमृतपाल सिंह के मामले की सुनवाई, चार्ज रद्द करने की मांग

Nivedita Updated Fri, 08 May 2026 12:41 PM IST

सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले में शुक्रवार को अमृतसर सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अमृतपाल सिंह की ओर से उनके वकील रितुराज सिंह संधू अदालत में पेश हुए। सुनवाई के बाद वकील संधू ने बताया कि उनकी ओर से अदालत में एक अहम अर्जी दाखिल की गई है, जिसमें अमृतपाल सिंह पर लगाए गए आरोपों को “बेबुनियाद” बताते हुए उन्हें डिस्चार्ज करने की मांग की गई है। वकील ने कहा कि चालान और मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद अदालत में विस्तृत अर्जी दायर की गई है। उनके मुताबिक जिन धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, वे तथ्यों और सबूतों के आधार पर नहीं बनते, इसलिए अदालत को अमृतपाल सिंह को इन आरोपों से मुक्त करना चाहिए। अदालत ने इस अर्जी पर राज्य पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। अब राज्य सरकार की ओर से 11 मई को अपना जवाब दाखिल किया जाएगा, जिसके बाद मामले में अगली सुनवाई होगी। वकील रीतू राज सिंह संधू ने बताया कि अमृतपाल सिंह की पेशी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें उसी सेल में रखा गया है, जहां पहले रखा गया था और उनकी स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत की प्रत्येक तारीख पर अमृतपाल सिंह की उपस्थिति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज की जाती है और पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रही है। वकील ने दावा किया कि जांच के दौरान उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई नई गंभीर बात सामने नहीं आई है और वे अदालत में मजबूती से अपना पक्ष रख रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें