फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, 9 पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 07:00 PM IST

पंजाब पुलिस ने नशा और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल तीन मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। उनके निर्देश पर हथियार और नशे की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमानदीप सिंह (20), तीरथ सिंह (20), शमशेर सिंह उर्फ शेरा (21), कमलेश रानी (65) और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहली कार्रवाई में अरमानदीप और तीरथ से छह पिस्तौल बरामद हुईं। दूसरी कार्रवाई में नाबालिग से 6.090 किलो और कमलेश रानी से 211 ग्राम हेरोइन मिली। तीसरी कार्रवाई में शमशेर सिंह से तीन पिस्तौल बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार कमलेश के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। तीनों मामलों में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस को आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों व बरामदगी की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें