फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदां साहिब में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, संगत और कर्मचारियों ने पाया काबू

Nivedita Updated Thu, 28 May 2026 10:25 AM IST

गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में बुधवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई। आग गुरुद्वारा परिसर में लगी चानणियों (टेंट/शामियानों) में भड़क उठी, जिससे कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि संगत और गुरुद्वारा कर्मचारियों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा परिसर में लगी बिजली की तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद कपड़े की चानणियों ने आग पकड़ ली। कपड़ा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। घटना के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। संगत और गुरुद्वारा साहिब के कर्मचारियों ने मिलकर बहादुरी और समझदारी दिखाते हुए कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने तुरंत जली हुई चानणियों का मलबा हटवाया और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई चानणियां लगाने का काम भी शुरू कर दिया। प्रबंधन ने आग पर काबू पाने में सहयोग करने वाली संगत और कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें