फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस ने 115 जब्त वाहनों की करवाई सार्वजनिक नीलामी, सरकारी खजाने में आए 5.44 लाख रुपये

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहनों की सार्वजनिक नीलामी करवाई गई। यह कार्रवाई गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर 26 मई को पुलिस लाइन अमृतसर सिटी में आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईपीसी/बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त किए गए दोपहिया और चारपहिया वाहन लंबे समय से विभिन्न थानों में खड़े थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन वाहनों की नीलामी की गई। अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया सरकारी नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें