पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार दोपहर को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से नामी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी जख्मी हो गया। आरोपी गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। गैंगस्टर गोपी से पुलिस ने हथियार और ड्रग्स बरामद की है।