गाजीपुर के मरदह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। इस बस में बीस लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। अपुष्ट सूत्रों से सूचना मिल रही है कि इस दर्दनाक हादसे में पांच से आठ लोगों के मरने की संभावना है। यह बस मऊ से आ रही थी। मरदह थाना 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई।