यातायात पुलिस द्वारा हर रोज की तरह गुरुवार को नगर के विभिन्न चौराहे-तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान भीटी चौराहा पर एक बाइक चालक को अपने पांच वर्षीय बेटे को हेलमेट पहनाकर जाते देखकर यातायात प्रभारी ने बाइक चालक को रोककर उसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए सराहना की। साथ ही बाइक चालक के बेटे केा चाकलेट देकर उसे भी पुरस्कृत किया।