महराजगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, विद्युत, पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं की तैयारियों का गहन अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं।