जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, दाद, खुजली, गैस और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की और स्वच्छता, खान-पान तथा गुनगुना पानी पीने जैसी जरूरी सलाह दी।