फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बिजासन देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर काल बनकर आया डंपर: ट्रॉली पलटी; महिला की मौत, दो दर्जन घायल

Fri, 16 Oct 2026 09:48 AM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

मध्य प्रदेश के बुधनी में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सलकनपुर स्थित मां बिजासन देवी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीछे से डंपर ने मारी टक्कर, पलट गई ट्रैक्टर-ट्रॉली जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिले के खपरिया गांव के श्रद्धालु सलकनपुर स्थित मां बिजासन देवी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बुधनी हाईवे बायपास पर फोरलेन टोल प्लाजा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में भूरी केवट की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार इस दर्दनाक हादसे में भूरी केवट नाम की महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवक घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। 11 गंभीर घायल नर्मदापुरम रेफर, छह को भोपाल भेजा हादसे में गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को बेहतर इलाज के लिए नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद करीब छह गंभीर घायलों को भोपाल भेज दिया गया। वहीं, एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चियों का इलाज नर्मदापुरम जिला अस्पताल में जारी है। अन्य घायलों को भी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। श्रद्धालु मां बिजासन देवी के दर्शन करने के बाद सुरक्षित अपने घर लौटने की उम्मीद लेकर निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और कई परिवारों को चिंता में डाल दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें