फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध: मंडला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नर्मदा किनारे पकड़ी गई अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री

Sun, 15 Nov 2026 10:53 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विभाग की टीम ने ग्राम मानादेही के पास नर्मदा नदी किनारे अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान करीब 2200 किलो महुआ लाहन और 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई।

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में टला हादसा: नर्मदा में दो नावों की टक्कर, नाव में भरने लगा पानी तो बिहार के लोगों में मची घबराहट

आबकारी विभाग के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शराब बनाने के ठिकाने मिले। यहां करीब 220 डिब्बों में महुआ लाहन भरा हुआ था। प्रत्येक डिब्बे में लगभग 10 किलो लाहन रखा था। टीम ने महुआ लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे बर्तनों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

जब्त और नष्ट की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 26 हजार 750 रुपए बताई गई है। आबकारी बल को देखकर अवैध शराब बनाने में लगे लोग मौके से फरार हो गए। विभाग उनकी तलाश में जुटा है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, शैली सैयाम, सचिन मंडलोई, हरे सिंह उइके सहित आबकारी विभाग का अन्य अमला शामिल रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें