फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदा: राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच गृहमंत्री का पुतला फूंका

Wed, 07 Oct 2026 11:11 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में हरदा में मंगलवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के नारायण टॉकीज चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में राहुल गांधी के पोस्टर और तिरंगा लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर खड़े होकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए मौके पर राजनीतिक माहौल गरमा गया।

इस दौरान पुतला दहन होने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सीजफायर की मदद से आग बुझाई। पुलिस की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें: इंदौर: चार महीने में 5वीं बार धंसी सड़क, इस बार परदेशीपुरा में खुली विकास के दावों की पोल

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था। हालांकि करीब दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद राहुल गांधी समेत हिरासत में लिए गए अन्य नेताओं को छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसी क्रम में हरदा में भी देर रात कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

हरदा में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने और आवाज दबाने के आरोपों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें