फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: NSUI समर्थकों ने ABVP के छात्रों को कार से कुचलने का किया प्रयास, CCTV में कैद हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Wed, 18 Jan 2023 02:26 PM IST

ग्वालियर में NSUI समर्थकों ने ABVP के छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश की, आत्मघाती हमले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को इंदरगंज के गेंडेवाली सड़क इलाके में एबीवीपी कार्यकर्ता हिमांशु की एक्टिवा को पीछे से आई स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मारकर जानलेवा हमला किया। इस दौरान कार चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचलने की कोशिश और फायरिंग की। हालांकि स्कूटी सवार युवकों की किस्मत अच्छी रही कि टक्कर के बाद उनकी जान बच गई। पीड़ित हिमांशु की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल की और कार नंबर के आधार पर आरोपियों का पता किया तो कार एनएसयूआई कार्यकर्ता की निकली पुलिस ने  विशाल भदौरिया और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले में और अन्य आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।

सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि 13 जनवरी की दोपहर जीवाजी विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी थी। उसी विवाद के चलते यह हमला हुआ। उसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बदला लेने के लिए एबीवीपी के कार्यालय पहुंचने का प्लान बनाया, लेकिन उससे पहले ही एबीवीपी के कार्यकर्ता उन्हें सड़क पर दिखाई दिए तो उन्होंने कार से कुचलने का प्रयास किया। इस हमले में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बाकी अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें