लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित यूपी प्रो हैंडबॉल लीग 2026 में मथुरा ब्रिजस्टार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर (येलो जर्सी) की टीम ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।