नव अंशिका फाउंडेशन के द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय अवध, ब्रज, पूर्वांचल बुंदेलखंड, पश्चिमांचल के सावन गीतों का उत्सव" के उद्घाटन दिवस सोमवार 18 अगस्त को गोमती नगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान परिसर के ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश के सावन के लोक गायन और नृत्य की यादगार शाम मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही, पदमा गिदवानी राजेश कुमार शर्मा नीशू त्यागी नीरा लोहनी आदि के द्वारा जीवंत की गई।