विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार कल इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ में आयोजित आधुनिकीकृत उपकरणों का उद्घाटन करेंगे व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, अजीत पाल भी साथ में रहेंगे। इस अवसर पर डिजिटल फुल डोम प्रोजेक्शन सिस्टम, उच्च-रिज़ॉल्यूशन विजुअल प्रोजेक्टर एवं अत्याधुनिक साउंड सिस्टम जैसी नई शैक्षिक एवं तकनीकी सुविधाओं का लोकार्पण किया जाएगा।