हजरतगंज, नरही के पास चाय की दुकान चलाने वाले राहुल ने शुक्रवार को बताया कि व्यावसायिक गैस की बुकिंग आज भी नहीं हो पाई, इसकी वजह से घर से सिलेंडर लाकर लगाना पड़ा। जब तक घरेलू गैस से दुकान चला पा रहे है, ठीक है वरना कल से दुकान बंद हो जाएगी। वहीं, लखनऊ चिड़ियाघर के पास ठाकुरगंज के रहने वाले सतीश इडली डोसे की दुकान लगाते है। शुक्रवार सुबह वेंडर से बात करने पर भी व्यवसायिक सिलेंडर नहीं मिल पाया तो मजबूरी में घर से घरेलू सिलेंडर लेकर दुकान आए। जितनी गैस थी उतनी देर तक दुकान चली, अब दोपहर के 2.30 बजे रहे हैं। गैस खत्म हो गई अब दुकान बंद हो गई है।