फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, पांच लाख के जेवर और नकदी चोरी

माल। सालेहनगर में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। गांव के खेरवा मुहल्ला निवासी किसान महेंद्र गुप्ता के घर से सात हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। मजदूर रंजीत के सुनसान घर से बर्तन और लाखों के जेवर चोरी हुए। वहीं सरवन के घर में सेंध लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। महेंद्र के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद परिवार घर के अगले हिस्से में सो गया। सुबह पत्नी लक्ष्मी ने पीछे के कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद मिला। पीछे जाकर देखा तो प्लाई का दरवाजा टूटा था और दो बक्सों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों में रखे जेवर और नकदी गायब थी। वहीं सालेहनगर निवासी रंजीत चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी पिंकी छह दिन पहले इलाज के लिए हरदोई के बंजरा गांव मायके गई थीं। पिंकी के मुताबिक चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बर्तन व जेवर चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि पीड़ितों से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें