छावनी क्षेत्र में सोमनाथ द्वार के पास बने नए कटाई पुल पर औपचारिक शुभारंभ से पहले ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इन दिनों पुल का ट्रायल चल रहा है। नए पुल से वाहन गुजरने के साथ ही ग्रीन कॉरिडोर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। निशातगंज चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। सिकंदराबाद चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को क्षमता मूलक चौराहे की तरफ भेजा जा रहा है। अचानक किए गए इस बदलाव से लोगों को कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान अशोक मार्ग पर सिकंदर बाग पुरातत्व परिसर के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। नए पुल पर ट्रायल और आसपास के रास्तों पर डायवर्जन के चलते वाहन चालकों को बदली हुई यातायात व्यवस्था के अनुसार आवागमन करना पड़ा।