रक्षाबंधन के पर्व को लेकर कैसरबाग बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों की ओर रवाना होती नजर आईं। बस अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते बसों में भी काफी भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।