फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाला निर्माण में अनियमितता पर फूटा किसानों का गुस्सा, 45 दिन के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

लालजी टंडन वार्ड के हरदोई रोड स्थित अंधे की चौकी से कसमंडी मुख्य मार्ग पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे करीब एक किलोमीटर लंबे नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर दिखाई दिया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) के बैनर तले अंधे की चौकी पुलिस चौकी के पीछे धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, गुणवत्ता में कमी और जल निकासी की गंभीर समस्या का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नाले के निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाला निर्माण में निर्धारित चौड़ाई, गहराई और लेवल का पालन नहीं किया गया है। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका है। अधिवक्ता रामनाथ रावत ने कहा कि मार्ग के एक ओर बनाए जा रहे नाले में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण बारिश का पानी आसपास के मकानों, दुकानों और बेसमेंट में भर जाता है।धरना स्थल पर पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र लोधी, नगर निगम जोन-6 के जेई रमन सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने सड़क, नाला निर्माण और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 45 दिन का समय मांगा तथा आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों और क्षेत्रीय नागरिकों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। हालांकि संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 45 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें