गोमतीनगर स्थित पिकअप भवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के कार्यालय पर प्रस्तावित अवर अभियंता (Junior Engineer) की नई भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय का घेराव कर जल्द नई जेई भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से डिप्लोमाधारी युवा भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं और नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जानी चाहिए। अभ्यर्थियों ने आयोग से भर्ती को लेकर स्पष्ट समयसीमा घोषित करने की भी मांग की।