फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाटू श्याम दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, पांच घायल

खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार सुबह शहीद पथ पर वृंदावन सेक्टर-7 के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बड़हलगंज, गोरखपुर निवासी प्रदीप सिंह और उनके दोस्त गिरजेश सिंह, कंचन, संजना, शोभा और सूर्यभान बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे खाटू श्याम जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनकी कार ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों को अपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि चालक प्रदीप सिंह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें