तेलीबाग, पश्चिम बंगाल के रहने वाले एमडी मुस्तफा एक व्यापारी हैं। व्यवसाय के बाबत उनके खाते में पैसे का लेनदेन होता रहता है। फरवरी 2026 में उनके खाते में 770 रुपए यह कहकर होल्ड कर दिया गया कि साइबर अपराध का पैसा है। अब एमडी मुस्तफा उस होल्ड को हटवाने के लिए पश्चिम बंगाल से लखनऊ के चक्कर लगा रहे हैं। एक थाने से दूसरे थाने घूम रहे हैं और परेशान है।