कुर्मी मुख्यमंत्री अभियान समिति की ओर से सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश में अब तक कुर्मी समाज से मुख्यमंत्री नहीं बनने के मुद्दे पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से आए समाज के लोगों ने राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व में प्रतिनिधित्व को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान मंच पर एक खाली कुर्सी रखी गई, जिस पर प्रश्नचिह्न लगा कागज चिपकाया गया था। इसके जरिए कुर्मी समाज से मुख्यमंत्री बनने के सवाल को प्रतीकात्मक रूप से उठाया गया। कार्यक्रम में अंबुज पटेल ने भी अपने विचार रखे।