पुराना हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के अवसर पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खिचड़ी, हलवा और बूंदी वितरित की गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक बड़े मंगल के अवसर पर यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।