हजरतगंज चौराहे पर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों से इको गार्डन भेज दिया। इस दौरान हजरतगंज चौराहे पर कुछ देर तक हलचल बनी रही।