फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ई-रिक्शा में महिला की चेन चोरी, पैर पर पैर रखकर भटकाया ध्यान

Akash Dwivedi Updated Fri, 21 Aug 2026 07:04 PM IST

ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं ने गुडंबा निवासी अंजू यादव का ध्यान भटकाकर उसके गले से चेन चोरी कर ली। पीड़िता को चोरी की जानकारी घर पहुंचने के बाद हुई। गुडंबा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की। जांच शुरू कर दी है। अंजू यादव के मुताबिक, एक अगस्त को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बेटी को विकासनगर सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल से लेकर बैटरी ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। टेढ़ीपुलिया चौराहे पर दो महिलाएं भी ई-रिक्शा में बैठ गईं। आरोप है कि दोनों महिलाओं में से एक ने उनके पैर के ऊपर अपना पैर रख दिया। अंजू ने पैर हटाने के लिए कहा, लेकिन महिलाओं ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और इधर-उधर की बातें करने लगीं। इसी दौरान अंजू अपना पैर देखने के लिए नीचे झुककर देखने लगीं। आरोप है कि इसी बीच महिलाओं ने उनके गले से चेन चोरी कर ली। दोनों महिलाएं सेक्टर-4 चौराहे पर ई-रिक्शा से उतर गईं। घर पहुंचने पर अंजू को गले से चेन गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद वह कुछ काम से अपने गांव चली गई थीं। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध महिलाएं हिरासत में ली गई हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें