फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फैजाबाद रोड पर भीषण जाम, रक्षाबंधन पर घर जा रहीं बहनें घंटों फंसीं

रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घर जा रहीं बहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फैजाबाद रोड स्थित कमता चौराहे पर बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार के चलते बसों और निजी वाहनों की भारी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। तेज धूप और जाम के बीच बसों व अन्य वाहनों में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय पुलिस और यातायात कर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण यातायात सामान्य होने में समय लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें