सिंधु नगर में बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के इस इलाके में सफाई कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के नाले के अंदर उतार दिया गया। सफाई कर्मचारियों के हाथों में दस्ताने नहीं थे और न ही पैरों में सुरक्षा जूते उपलब्ध कराए गए। इसके बावजूद कर्मचारी नाले के भीतर उतरकर सफाई कार्य करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने इसे कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से उचित सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।