फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महंगाई के विरोध में सपा छात्र सभा का हजरतगंज में प्रदर्शन

Akash Dwivedi Updated Fri, 22 May 2026 01:06 PM IST

हजरतगंज चौराहा पर समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल और खाद्य पदार्थों की कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। एक बैनर पर लिखा था, “जनता को एक टाइम का खाना खाने को बोल रहे, पीएम मेलोनी को मेलोडी खिला रहे”, जबकि दूसरे पोस्टर पर “पेट्रोल-गैस के बढ़ते दाम, सरकार नाकाम” लिखा था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें ईको गार्डन भेज दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें