फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

इको गार्डन के बाहर सोमवार को 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कुछ अभ्यर्थी पिछले सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी सीटी और घंटियां बजाकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थियों ने भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपनी मांगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें