लखनऊ के आलमबाग स्थित 40 क्वार्टर बारात घर सामुदायिक केंद्र में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के तत्वावधान में 26वां पूर्वांचल समाज स्नेह मिलन, बसंतोत्सव प्रतिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया।