आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास गंदगी और अतिक्रमण का मामला सामने आया है। प्रतिमा के पास स्थापित गांधी जी के तीन बंदरों की मूर्ति के चारों ओर गंदे कपड़े और एक बोरी में भरे कपड़े पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा स्थल के आसपास अतिक्रमण भी किया गया है। मूर्ति के नीचे लगे पत्थर पर “गांधी पार्क” लिखा है, लेकिन वहां पार्क जैसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आती। लोगों ने संबंधित विभाग से प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।