द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) – CIRC के दीक्षांत समारोह में ICAI की लखनऊ शाखा के नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स शामिल हुए। समारोह के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में सफल छात्र और उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में नव-योग्य पेशेवरों को सम्मानित किया जाना है। दीक्षांत समारोह में पहुंचे सफल स्टूडेंट्स ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे से जुड़े वरिष्ठ सदस्य और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।