राजाजीपुरम स्थित एनएमबीपीएल मिनी स्टेडियम में राधा रमण समूह की ओर से 5 सितंबर को दही हांडी एवं कान्हा डांस उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी आयोजक अजय तिवारी और मोहित शुक्ला ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि उत्सव में दही हांडी के साथ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रेसवार्ता में आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई।