नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में पार्किंग विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में एलडीए ने आरोपी के मकान की बाउंड्री की दीवार गिरा दी। कार्रवाई के बाद भी घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटती रही। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही और लोगों का आना-जाना जारी रहा। वहीं, पीड़ित परिवार एलडीए की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। मृतक शिवा के बहनोई अजय मिश्रा ने कहा कि आरोपी के मकान की सिर्फ बाउंड्री गिराने से परिवार संतुष्ट नहीं है। परिवार कार्रवाई को लेकर अपनी असंतुष्टि जता रहा है।