फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सेवा बस्ती के बच्चों संग मनाई गई खुशियों भरी होली

Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Mar 2026 03:54 PM IST

लखनऊ में आशाश्रय फाउंडेशन एवं लेडी लेपर्ड वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा बस्ती क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों को रंग, पिचकारी, गुलाल, वस्त्र समेत विभिन्न होली सामग्री वितरित की गई। आशाश्रय फाउंडेशन की संस्थापिका आशा मिश्रा एवं लेडी लेपर्ड वेलफेयर की संस्थापिका वर्षा दीक्षित ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया तथा होली के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। रंगों के इस उत्सव में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने जमकर होली खेली और खुशियां साझा कीं। इस मौके पर दोनों संस्थाओं ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चलाने की घोषणा भी की। अभियान में प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने की योजना है संस्थाओं की ओर से बताया गया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रकृति संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें