फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों की तालाबंदी, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

Bhupendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 11:33 AM IST

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के ट्रेनिंग पार्टनर्स ने प्रशासनिक उदासीनता, भुगतान में अत्यधिक देरी और तकनीकी विसंगतियों के विरोध में सोमवार से प्रदेशव्यापी तालाबंदी और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश कौशल प्रशिक्षण प्रदाता एसोसिएशन की ओर से जब तक उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर समयबद्ध लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक प्रदेशभर के प्रशिक्षण केंद्र बंद रहेंगे। एसोसिएशन के अनुसार, प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रमुख मांगों में पांच सितंबर तक सभी सत्यापित एवं एडवांस SSD F बैचों का भुगतान, 30 सितंबर तक पुराने बैचों का मूल्यांकन पूरा कराना और लंबित भुगतानों का निस्तारण शामिल है। इसके अलावा 600 घंटे या उससे कम अवधि वाले बैचों में निर्धारित उपस्थिति पूरी होने पर एडवांस भुगतान की प्रक्रिया लागू करने की मांग की गई है। प्रशिक्षण पार्टनर्स ने डीबार किए गए प्रशिक्षण पार्टनर्स को 25 अगस्त तक बहाल करने, उपस्थिति में फ्लेक्सिबिलिटी देने तथा बैच एक्सटेंशन की व्यवस्था में राहत देने की भी मांग उठाई है। एसोसिएशन ने कहा कि 10 सूत्रीय मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें