फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराई गई तीन करोड़ की सरकारी जमीन

राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला। जिला प्रशासन के निर्देश पर बंथरा इलाके में करीब तीन करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। एसडीएम सचिन वर्मा के मुताबिक, बंथरा थाना क्षेत्र के नीवा गांव में गाटा संख्या- 1378, रकबा करीब तीन बीघा जमीन राजस्व अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज है। इस पर कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने अवैध कब्जा करके रेडीमेड बाउंड्रीवाल करा ली थी। बाउंड्रीवाल ध्वस्त करके जमीन खाली करा ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें