राजधानी लखनऊ में सोमवार को अमर उजाला संवाद 2026 का मंच सजा है। 78 वर्षों की विश्वसनीय पत्रकारिता के साथ स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला समूह होटल द सेंट्रम में यह आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने 78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमर उजाला ने वर्तमान की चुनौतियों के साथ अपने आप को तैयार किया है।