लखनऊ के गोमती नगर में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी के सिर में पुलिस ने गोली मार दी। मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा है कि हालात ऐसे नहीं थे कि गोली चलाई जाए। मामले में गोली चलाने वाले कॉन्स्टेबल पर हत्या का मुकदमा चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विवेक की मौत गोली लगने से ही हुई है। इस पूरी वारदात के वक्त विवेक के साथ उनकी महिला मित्र भी थी। सना ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं पूरे मामले पर कॉन्स्टेबल का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई क्योंकि मृतक ने उसके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की थी।