फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान अंश के शोभिनव ने की जनगणना सफल बनाने की अपील, सुनाई चौपाई

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। सनातन अंश कार्यक्रम में सोमवार को हनुमान अंश फिल्म के कलाकार शोभिनव ने जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए झांसीवासियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने मंच से चौपाई सुनाकर लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक किया। साथ ही कहा कि जनगणना में दी गई सही जानकारी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। शोभिनव ने चौपाई सुनाते हुए कहा, "मंगल भवन अमंगल हारी, सुनहु झांसी के सब नर-नारी। देश का गौरव, राष्ट्र का मान, जनगणना में दें अपना योगदान।" उन्होंने कहा कि जनगणना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। इसका दूसरा चरण शुरू होने वाला है। ऐसे में सभी लोग जनगणना के लिए आने वाले प्रगणकों को पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही विकास की योजनाएं तैयार की जाती हैं और लोगों की जरूरतों के अनुरूप कार्य कराए जाते हैं। शोभिनव ने कहा कि हमारे आसपास होने वाले विकास कार्यों में भी जनगणना से प्राप्त जानकारी की अहम भूमिका होती है। हमारे ग्रंथों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी गई है। इसलिए राष्ट्रहित में हर नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने झांसीवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह लोगों ने फिल्म हनुमान अंश का स्वागत किया, उसी तरह जनगणना के लिए आने वाले प्रगणकों का भी सहयोग और स्वागत करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें