फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: संदिग्धों की सूचना से बढ़ी चौकसी, सुधीन में 10 दिन से सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान

Nikita Gupta Updated Sun, 23 Aug 2026 06:10 PM IST

पंचायत कोठियां के सुधीन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन रविवार को लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। गांव में अलग-अलग दो स्थानों पर संदिग्धों को देखे जाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और जगह-जगह जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, इन दिनों बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भांबला से रनसु शिवखोड़ी की ओर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। विभिन्न नाकों पर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है तथा भांबला से रनसु शिवखोड़ी मार्ग तक संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। पिछले करीब दस दिनों के दौरान रियासी-उधमपुर रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा भी क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने सुरक्षाबलों को क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी ने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधि या किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों को बेफिक्र होकर रहने की जरूरत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें