रियासी जिला में भी पंचायती चुनावों को ले कर के तैयारियों को शुरू कर दिया गया है जिस के तहत गुरुवार को जिला के सभी बारह ब्लॉकों के लिए वाहनों को रवाना किया गया। डीसी विशेष पाल महाजन ने वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिला के बारह ब्लॉकों के लिए रवाना हुए वाहन ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को खास कर के युवाओं को जिनकी उम्र अठारह वर्ष से ऊपर है को अपना वोटर कार्ड बनाने की अपील की गई। जिला डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि नए युवा मतदाताओं को अपना वोटर आई कार्ड बनाने की अपील की जा रही है इस के अलावा जिन मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ना है वह भी इस के लिए फार्म भर सकते है नाम और पता वगैरह भी ठीक करवाया जा सकता है। प्रशासन की तरफ से विशेष शिविर लगा कर मतदाता सूचियों में हुई त्रुटियों को भी दूर किया जाएगा।