चिनैनी से एंचा, चसकू कच्ची सड़क दयनीय हालात के कारण लोगों को काफी परेशानियां होती हैं, मार्ग पर यात्री वाहनों की भी आवाजाही नहीं होती, लोग पैदल हीआते जाते हैं, सर पर सामान उठाकर सड़क से गुजरते हैं, बारिशों में सड़क दलदल का रूप ले लेती है जिस कारण लोगों को कई दिक्कतें होती हैं, और कई बार लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं