पुष्वालियां मंडी में अचानक आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस आग में कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।