फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: गंगा मैया के दर्शन को उमड़े भक्त, तरेली तीर्थ पर धार्मिक माहौल

Nikita Gupta Updated Sun, 24 May 2026 07:31 PM IST

पुरुषोत्तम माह के अवसर पर सांबा के तरेली तीर्थ स्थान पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में तरेली दूध गंगा पहुंचे और पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के मंदिर में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन भी किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरुषोत्तम माह के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु तरेली तीर्थ स्थान पहुंच रहे हैं। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार पुरुषोत्तम माह में पवित्र नदियों और तीर्थ स्थलों पर स्नान तथा पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें