डोडा के गुज्जर-बकरवाल हॉस्टल में जिला उपायुक्त कृष्ण लाल ने छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। वार्डन पर शिकायत के बाद प्रशासन ने उन्हें स्थानांतरित कर जांच पूरी होने तक सीओ कार्यालय से संबद्ध किया है, जबकि हॉस्टल के खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने की कार्रवाई जारी है।