फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मुख्य बाजार में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का किया प्रचार

सोमवार को कस्बे के मुख्य बाजार में भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिले लाभों के बारे में जागरूक किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे और जिला सचिव राघव केसर ने बताया कि वर्ष 2026 में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 5 जून से 21 जून तक देशभर में जनसंपर्क, सेवा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को मिले लाभों की जानकारी दी गई। इसके अलावा सड़क, रेलवे, बिजली, पानी, डिजिटल कनेक्टिविटी तथा कृषि और किसान सहायता से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान संजीव शर्मा, भाजपा नेता प्रकाश सिंह, अजय सेठ, विकास गंडोत्रा, बलविंदर सिंह, नसीब सिंह और हिमांशु गंडोत्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें